‘सागर परिक्रमा’ का उद्घाटन 5 मार्च 2022 को किया गया – पढ़ें अन्य समान्य ज्ञान की प्रमुख खबरें

gk in hindi

• केंद्रीय मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने 5 मार्च 2022 को गुजरात में ‘सागर परिक्रमा’ का उद्घाटन किया।

• इसका आयोजन मत्स्य विभाग, भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय मत्स्य सर्वेक्षण, गुजरात समुद्री बोर्ड और मछुआरों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु

• पहला चरण 5 मार्च को मांडवी से शुरू किया गया और 6 मार्च, 2022 को गुजरात के पोरबंदर में समाप्त हो गया।

अतिरिक्त जानकारी

• केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2 मार्च 2022 को व्यापार करने में आसानी और डिजिटल इंडिया इको सिस्टम के हिस्से के रूप में इलेक्ट्रॉनिक बिल (ई बिल) प्रसंस्करण प्रणाली शुरू की है।

• उन्होंने केंद्रीय बजट 2022 23 में इस प्रमुख ई-गवर्नेंस पहल की घोषणा की थी।

• इसे सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में लागू किया जाएगा। • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने 26 फरवरी 2022 को किसानों को अपनी फसलों का बीमा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘मेरी नीति, मेरे हाथ’ पहल की शुरुआत की।

• यह देश भर के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के दस्तावेज वितरित करेगा।

• केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने 25 फरवरी 2022 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का केंद्रीय एमएसएमई रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *