पंजाब नेशनल बैंक में सरकारी नौकरी करने के इच्छुकों के लिए के लिए अच्छी खबर है. पंजाब नेशनल बैंक ने चपरासी के पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए 12वीं पास कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है.
इस भर्ती अभियान के तहत चपरासी के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके तहत पश्चिम बंगाल के बर्धमान और बिहार के चंपारण जिले में भर्ती की जाएगी.
आधिकारिक सूचना
कैंडिडेट्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर अधिसूचना देख सकते हैं. आवेदन, चयन और भर्ती से संबंधित डीटेल जानकारी वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथि
पूर्व बर्धमान के लिए उम्मीदवार को 28 मार्च, 2022 तक आवेदन फॉर्म भरना होगा. वहीं चंपारण जिले के लिए इसकी लास्ट डेट 21 मार्च, 2022 तय की गई है.
Age Limit (आयु सीमा)
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल तय की गई है. पंजाब नेशनल बैंक ने आरक्षण प्राप्त लोगों के लिए भी इस पद पर आयु में छूट तय की है. एससी, एसटी उम्मीदारों के लिए 5 साल और ओबीसी उम्मीदारों के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी.
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. इच्छुक और योग्य सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वो अंग्रेजी भाषा में लिख और पढ़ सकें. सिर्फ 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन सकते हैं. ग्रेजुएट या उससे अधिक योग्यता वाले छात्र इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं.
Salary (देखें कितनी मिलेगी सैलरी )
इसमे चयनित उम्मीदवारों को 14,500 रुपये से 28,145 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.
How To Apply –जानें कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपना भरा हुआ आवेदन पत्र नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा.
पता:
डिप्टी सर्कल हेड – सपोर्ट, एचआरडी डिपार्टमेंट, पंजाब नेशनल बैंक, सर्कल ऑफिस, बर्धमान, दूसरी मंजिल, श्री दुर्गा मार्केट, पुलिस लाइन बाजार, जीटी रोड, बर्धमान – 713103
- SSC Stenographer Grade D Question Paper 1997 in Hindi – GK Test Previous Year
- SSC Stenographer Grade C Question Paper 1996 in Hindi – 83 GK MCQ Quiz 2
- SSC Stenographer Grade D Previous Year Question Paper 1996 in Hindi– 75 GK MCQ Quiz
- भारत में Apple Pay का आगमन, UPI का दबदबा और बैंकों के साथ विवाद: UPSC/BPSC परीक्षा हेतु विश्लेषण
- प्राचीन भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (Ancient History GK in Hindi) | SSC, Railway, UPSC, BPSC
